डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले से टकराई पुलिस की गाड़ी: सीओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

शाहजहांपुर – शाहजहांपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले से पुलिस गाड़ी टकराई है। हादसे में सीओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद काफिले को आगे रवाना कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो काफिले की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है। दरअसल डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रामपुर से लखनऊ के लिए जा रहे थे। इसी बीच थाना कटरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उनका काफिला तेज गति से गुजर रहा था । ब्रेकर आ जाने की वजह से काफिले की सबसे आगे चल रही गाड़ी ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते कई गाड़ियां आपस में टकराई हैं। जिसके बाद पीछे चल रही सीओ वीएसबी कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, सिपाही अतुल कुमार, विशाल और राम कुमार घायल हो गए। हालांकि घटना के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले को आगे की तरफ रवाना कर दिया गया है। काफिले से टकराने के बाद घायल हुए सीओ और पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

– अंकित शर्मा,शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *