डिप्टी सीएम ने आपातकाल के बहाने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना, लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

बरेली। शनिवार को आईएमए हाल मे आपातकाल विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर विमल भारद्वाज ने उप मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया। वही लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने मंच संभाला और बोले अभिनंदन जायज है। राजनैतिक पेंशन मंत्री रहते पाठक जी ने कई योजनाओं को चलाया है। लोकतंत्र सेनानियों को फायदा पहुंचाया है। गुरुजी ने मेरे जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल दी। हिंदुस्तान को आजादी गांधी जी के आंदोलन से नही मिली। क्रांतिकारियों की वजह से मिली। आपातकाल पर आयोजित गोष्ठी मे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज के दिन 1975 में लोकतांत्रिक मूल्य समाप्त हो गए थे। आजादी के बाद सबसे बड़ी लड़ाई इमरजेंसी रही जिसमें लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था और समाचार बगैर सेंसर के नही छप सकता था। जन संघ के नेताओं को गिरफ्तार कर जेल मे ठूंस जा रहा था। समाजवादियों को भी गिरफ्तार किया जा रहा था। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे सशक्त लोकतंत्र की स्थापना हुई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को लखनऊ से विशेष विमान से बरेली पहुंचे। करीब तीन बजे आइएमए में हाल मे आपातकाल के दौरान गिरफ्तार हुये। लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1975 मे इंदिरा गांधी का चुनाव हाईकोर्ट इलाहाबाद ने अवैध घोषित किया था। इसके लेकर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली ने इमरजेंसी लगा दी थी। लोकतंत्र सेनानियों को बर्बरता पूर्वक जेलों में बंद किया जा रहा था। हाहाकार मचा था। जनसंघ के तमाम नेताओं को गिरफ्तार किया था। उस दौरान समाजवादी के नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया था। लेकिन उस वक्त की समाजवादी राज नारायण और आचार्य नरेंद्र देव की समाजवादी पार्टी थी। आज की समाजवादी पार्टी नही जो एक परिवार और वंशवाद की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि मुलायम सिंह के बाद अखिलेश अध्यक्ष बने अब राहुल प्रियंका अध्यक्ष बनेंगे। इसके बाद उनके बच्चे अध्यक्ष बनेंगे। आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों ने ऐसे समाजवाद की कल्पना नहीं की थी। 1977 में जनसंघ ने लोकतांत्रिक पार्टी होने का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके बाद जनता पार्टी की सरकार बनी। बरेली के लोकतंत्र सेनानियों को उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा के विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक राघवेंद्र शर्मा, विधायक श्याम बिहारी लाल, मेयर उमेश गौतम, नवाबगंज विधायक एमपी आर्य, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, अंकित शुक्ला, अंकित माहेश्वरी, अभय चौहान समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *