डिप्टी आरएमओ ने धान क्रय केंद्र पर छापा, कर्मचारी नदारद

बरेली। शहर की डेलापीर मंडी के धान क्रय केंद्रों पर डिप्टी आरएमओ सुनील भारती ने टीम के साथ छापा मारा। जहां धान क्रय केंद्र पर सिर्फ बैनर लगा था लेकिन कर्मचारी नदारद थे। मंडी समिति के केंद्र पर अभिलेख नहीं मिले। मार्केटिंग के केंद्र पर ठेकेदार या कोई प्रतिनिधि भी नही था। केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी गई। जिला खाद्य विपणन विभाग के अनुसार शहर की डेलापीर मंडी में चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को एक, दो, तीन और चार केंद्रों पर डिप्टी आरएमओ ने औचक निरीक्षण किया। केंद्रों पर सिर्फ बैनर लगे थे। मार्केटिंग केंद्र पर कोई ठेकेदार नही था और न ही कोई कर्मचारी था। डिप्टी आरएमओ सुनील भारती ने केंद्र प्रभारियों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है। शुक्रवार की दोपहर तक जिले में 92 क्रय केंद्रों पर कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक केंद्र पर रहना अनिवार्य है। प्रभारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि किसानों को बेवजह परेशान किया तो कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *