फरीदपुर, भुता, बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र के मल्लपुर गांव के पास खनन माफिया के तीव्र रफ्तार डंपर ने ईटों से भरी ट्राली मे टक्कर मार दी। हादसे के बाद ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खाई मे जा गिरी। ट्राली से उछलकर गिरे मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने घायल मजदूरों को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। पुलिस खनन माफिया की तलाश में जुटी है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए खनन को रोके जाने की मांग की है। थाना भुता क्षेत्र रविवार की सुबह में करीब 9 बजे मल्लपुर के एक भट्टे पर काम करने वाले मजदूर कुंवरपाल, ट्रैक्टर चालक राजपाल और मजदूर राजेश भट्टे की ईंट उतार कर भट्टे की ओर मल्लपुर से पहले पड़ने वाली नहर के मोड पर पहुंचे कि पीछे से अनियंत्रित गति से आ रहे अवैध खनन में लिप्त डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। फरीदपुर के दलपुरा के कुंवरपाल (34) भुता के मल्लपुर गांव के ईट भट्टे पर काम करते थे। रविवार को कुंवर पाल ईटे उतारने ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर जा रहे थे। मल्लपुर की नहर पर मिट्टी के डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली खाई मे जा गिरा। जबकि ट्रैक्टर पर बैठे कुंवरपाल और उनके अन्य दो साथी मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने उन्हें निकाला जब तक कुंवरपाल की मौत हो गई। जबकि राजेश व राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास इलाके के तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन फिर भी खनन माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने रोका गया तो मजदूर अफसरों से शिकायत करेंगे। इस मामले में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
