शीशगढ़, बरेली। शासन के निर्देश पर डीएम ने 12वीं तक के सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए बुधवार को शीशगढ़ के सहोड़ा स्थित कुंवर भगवान सहाय आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर में कड़ाके की सर्दी मे स्कूल खोलकर कक्षाएं संचालित की जा रही थी। शिकायत पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने छापा मारा। जहां एसकेबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल मे शीतकालीन अवकाश होने के बावजूद भी पढ़ाई होती मिली। शीतकालीन अवकाश के होते हुए स्कूल में पढ़ाई देख एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूल सभी अध्यापकों को फटकारा इसके बाद स्कूल के बच्चों की छुट्टी कर दी गई। एसडीएम ने बताया कि स्कूल खुला मिलने की रिपोर्ट बीएसए और डीआईओएस को भेजी जाएगी। शीतकालीन अवकाश में कोई स्कूल खुला पाया गया तो प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
