टूटी पाइप लाइन ठीक कराकर शुरू कराई आपूर्ति

बरेली। शहर की छोटी बमनपुरी मे गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत को खुसरो मेल मे प्रकाशित किए जाने के बाद नगर निगम हरकत मे आ गया। नगर आयुक्त संजीव मौर्य के निर्देश पर जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइप लाइन ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराई। शहर के वार्ड 68 छोटी बमनपुरी में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत क्षेत्र के लोगों ने की थी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य, सहायक अभियंता अजीत सिंह, जूनियर इंजीनियर प्रियंका सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी क्षेत्र मे पहुंचे। टीम ने प्रभावित इलाकों से पानी के सैंपल एकत्र किए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के दौरान पानी की पाइपलाइन मे लीकेज की आशंका सामने आई। जिस पर टीम ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। छोटी बमनपुरी में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने जांच की। इस दौरान एक जल संयोजन नाली मे टूटी हुई पाइपलाइन पाई गई। जिसे तुरंत बंद करवा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब पानी की सप्लाई मे सुधार के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और क्षेत्रवासियों को जल्द ही स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *