टीम ने हटाया अतिक्रमण दुकानदारों से नोकझोंक, सामान किया जब्त

फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर नगर पालिका टीम ने सोमवार को कस्बे मे मेन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम की दुकानदारों से तीखी नोकझोंक हुई। दुकानदारों ने टीम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। कुछ स्थानों से सामान जब्त करने की भी कार्रवाई की गई। टीम ने अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार के नेतृत्व में कस्बे के पश्चिमी छोर तक अभियान चलाया। इस दौरान फाड़ व ठेलेवालों को भी हटाया गया। सत्संग भवन के सामने पिज्जा की दुकान का बोर्ड जेसीबी से तोड़ा गया तो दुकान की संचालिका टीम से भिड़ गई और अधिशासी अधिकारी से पक्षपात करते हुए अभियान चलाने का आरोप लगाया। दंपती ने कहा कि यदि उसका बोर्ड तोड़ा गया है तो आगे अन्य भी अतिक्रमण का सामान रोड तक फैला हुआ है। उसे क्यों नही हटाया जा रहा है। इस पर ईओ ने सभी के साथ सामान कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तब जाकर महिला का गुस्सा शांत हुआ। उसके बाद निजी निर्माण कार्य के लिए पड़ी हुई बजरी जेसीबी से भर ली गई। एक कबाड़ व्यापारी से भी टीम की धक्का-मुक्की हुई। उसे नोटिस देकर उसका सामान भी जब्त किया गया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक आदेश शुक्ला, सुरजीत सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, हुमायूं, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि अतिक्रमा हटाओ अभियान रोज चलेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *