बरेली। झारखंड में पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बरेली महानगर द्वारा चौकी चौराहा, बरेली पर प्रदर्शन कर झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर सहमंत्री आयुष शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री विकास गोला उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के प्रयास का विरोध किया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। विभाग संगठन मंत्री विकास गोला ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर किया जा रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है। विद्यार्थियों की आवाज सुनने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर जवाबदेही तय करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान महानगर सहमंत्री हर्षवर्धन, कुणाल मिश्रा, आयुष शर्मा महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, महानगर सोशल मीडिया संयोजक सत्यम गुर्जर, मीडिया संयोजक हर्षित चौधरी, अंश गंगवार, कार्तिक, लक्की शर्मा, पुष्पेंद्र कठेरिया, आदर्श, अजय कश्यप, साहिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
