भुता, बरेली। कस्बा भुता स्थित प्रीति फिलिंग स्टेशन पर ई चार्जिंग पॉइंट उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा किया गया। शनिवार को बरेली बीसलपुर मुख्य मार्ग स्थित प्रीति फिलिंग स्टेशन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा ई चार्जिंग पॉइंट का उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया करबे में लगे प्रथम ई चार्जिंग पॉइंट से करबे व क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने ई वाहन चार्जिंग के लिए काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर गौरव शर्मा ने राज्यपाल को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उदय भान कटिहा, ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह यादव, ईशान ग्वाल, रमेश जैन, अक्षय भान कटिहा, हिमांशु शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
