बरेली। सोमवार की रात एक 20 वर्षीय युवक की बेहरमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक की गर्दन रेती, चाकुओं से पीठ गोदी, पेट फाड़ दिया। इतना ही नही उसकी दोनों टांगों के बीच में चाकू डालकर भी खींच दिया था। युवक का शव किला थाना क्षेत्र के काली धाम मंदिर के पास फूलबाग इलाके में मिला। दोस्त ने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसके शव को किला नदी के किनारे झाड़ियों मे फेंक दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थाना किला छावनी का रहने वाला सागर सक्सेना प्राइवेट काम करता था। मंगलवार की सुबह उसका शव किला नदी के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके सर पर गंभीर चोटों के निशान थे और पेट में चाकू मारे गए थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला सागर की हत्या उसके एक दोस्त ने की है। परिजनों की माने तो दर्शन किला छावनी इलाके में रहता था। उसके पिता बब्बू सक्सेना एक इलेक्ट्रिशियन है। मगर सागर पल्लेदारी का काम करता था। दोनों मिलकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। मगर अचानक सागर की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन किसी भी रंजिश के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रहे है। उधर पुलिस भी मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि सागर उर्फ दर्शन सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त अमन के साथ घूमने गया था। आरोप है कि अमन दर्शन को रात करीब साढ़े नौ बजे घर बुलाकर ले गया। वह दोनों कहां जा रहे है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। काफी देर तक जब दर्शन घर नहीं आया तो तलाश शुरू की गई। मगर उसका कोई अता-पता नहीं मिला। मगर सुबह ही दर्शन के शव बरामद होने की सूचना मिल गई। तब से परिवार सकते में आ गया है। सभी हैरत में है कि आखिर उसकी हत्या कैसे हुई। परिजनों की सूचना के बाद जब पुलिस ने अमन के घर पर दबिश दी तो पता चला कि अमन भी सोमवार रात से गायब है। वह भी घर पर नहीं लौटा है। इससे मामला और उलझ गया। पुलिस को शक है कि कहीं अमन मर्डर करके तो फरार नहीं हुआ। या फिर ऐसा तो नहीं कि अमन के साथ भी कुछ अनहोनी हुई हो। पुलिस की माने दर्शन की हत्या खाली पड़े प्लाट में नहीं की गई। बल्कि उसे किसी अन्य जगह पर मारकर यहां लाकर फेंका गया है। क्योंकि जिस हिसाब से युवक को मारा गया है, उससे साफ है कि शव के आस-पास काफी खून होना चाहिए था। मगर शव के पास से ज्यादा खून बरामद नहीं हुआ। इससे साफ है कि उसे पहले कहीं और मारा गया, इसके बाद उसे खाली पड़े प्लाट में लाकर फेंका गया था। पुलिस उसके दोस्त की तलाश कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव