जेल मे हुई दोस्ती तो बनाई ट्रेनों मे महिलाओ से लूटपाट की योजना, पकड़े गए फिर पहुंचे जेल

बरेली। जंक्शन बरेली जीआरपी ने कड़ी मशक्कत के बाद पद्मावत एक्सप्रेस में महिलाओं के पर्स चोरी करने वाले गैंग का खुलासा कर दिया। गुरुवार को दो लोगों को बरेली जंक्शन प्लेटफार्म नंबर एक से पकड़ा है। इनके पास से जीआरपी ने करीब 6 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर, कैश, मोबाइल फोन और कुछ लेडीज पर्स बरामद किए है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। ट्रेनों में लूट की पटकथा की कहानी दोनों दोस्तों ने जेल में रहकर रची थी। जेल से छूटने के बाद घटनाओं को अंजाम देने लगे थे। अब फिर जेल पहुंच गए। बरेली जंक्शन जीआरपी के अनुसार तीन दिन पहले पद्मावत एक्सप्रेस मे महिला का पर्स चोरी हुआ। इसके बाद ट्रेनों में निगरानी बढ़ाई गई। मंगलवार की रात आरपीएफ व जीआरपी को सफलता मिली। पद्मावत एक्सप्रेस मे दो व्यक्तियों को रंगे हाथों चोरी करते पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने सच्चाई बता दी। आरोपी हनीफ हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र के गांव महरुनिया का रहने वाला है जबकि अरविंद उर्फ सोनू हरदोई कोतवाली क्षेत्र में भिखमंगापुरवा कसरावां का रहने वाला है। अरविंद कुमार बीडीसी का चुनाव भी लड़ा जो 22 वोटों से हारा था और अब जिला पंचायती की तैयारी में भी लगा है लेकिन एक मामले में जेल पहुंचा तो वहां उसकी मुलाकात हनीफ से हुई। इसके बाद वहां ट्रेनों में लूटपाट करने की दोनों के बीच सहमति बन गई। इसके बाद दोनों ने ट्रेन में सोती हुई महिलाओं के पर्स और जेबर चुराने की योजना बनाई और जेल से निकले के बाद शुरू कर दिया ट्रेनों का सफर। यह दोनों आरोपी अधिकांश रात में ही सफर किया करते थे। डेढ़-दो महीने से दोनों लंबी दूरी की ट्रेनों मे ही हाथ साफ कर देते थे। तीन-चार दिनों से पद्मावत एक्सप्रेस को ही अपना निशाना बना रहे थे। पद्मावत अप – डाउन दोनों साइड की ट्रेन में चोरी करते थे। जहां भी उतरते थे वहीं जमीन में गड्ढा खोदकर पर चोरी का माल दबा देते थे। जिससे कोई उन पर शक न करें। एक सप्ताह के बाद बेचते थे। जिस जगह पर सामान दबाते थे। वहां पर मरे हुए कुत्ते या कोई जानवर फेंक देते थे। जिससे पहचान बनी रहे। बरेली जंक्शन जीआरपी ने घटना का खुलासा किया। आरोपियों के पास से सोने चांदी के गहने करीब 100 ग्राम बरामद हुए हैं। यानी 10 तोला सोना। लैपटॉप मोबाइल आदि बरामद की करीब 6 लाख का माल मिला। बरेली जंक्शन जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। दोनों आरोपियों ने जेल में रहकर ही ट्रेनों में चोरी की योजना बनाई थी। पद्मावत एक्सप्रेस में लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *