बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीम ने काफी देर से बेच पर बैठे एक युवक को संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उससे पूछताछ की लेकिन वह कुछ नहीं बोला सिर्फ पुलिसकर्मियों को घूरता रहा। इस बीच परिजनों ने कॉल कर बताया कि युवक हार्टरोगी है और उसका दिल्ली के एक अस्पताल मे इलाज चल रहा है। वह बिना बताए वहां से भाग गया है। एसआई टीकम सिंह ने बताया शुक्रवार को जीआरपी की टीम सुरक्षा के मद्देनजर जंक्शन पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान संदेह के आधार पर एक युवक पकड़ा। उससे काफी पूछताछ की गई लेकिन वह कुछ नही बोला। इस बीच यात्री के फोन पर एक कॉल आई जिसे जीआरपी ने रिसीव की। कॉल करने वाला युवक का परिचित था। उसने बताया युवक का नाम सूरज (40) है। वह झारखंड के झरिया धनबाद का रहने वाला है। वह हार्ट रोगी है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल मे इलाज चल रहा है। युवक उनके सवालों का जवाब नही देगा। वह बिना बताए दिल्ली से भाग आया है। उन्होंने बताया कि युवक को जिला अस्पताल मे भेज दिया गया। परिवार वाले उसे ले जाएंगे।।
बरेली से कपिल यादव
