बरेली। जनपद बरेली मे कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नही दिख रही है। बीते 24 घंटे मे पिता-पुत्र समेत तीन लोग संक्रमित हुए है। जनपद मे अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। राहत की बात यह है कि किसी मे संक्रमण के प्रभावी लक्षण नही है। सभी मरीज होम आइसोलेशन मे हैं। वही 300 बेड कोविड अस्पताल में भर्ती महिला की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। शहर के सौ फुटा रोड स्थित बन्नूवाल कालोनी मे रहने वाले सेल्समैन और उसके बेटे का स्वास्थ्य खराब होने पर दोनों ने कोरोना की जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट मे दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित बेटा निजी कंपनी में काम करता है। दोनों होम आइसोलेशन मे हैं और कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। महानगर कालोनी का युवक गाजियाबाद मे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वह कोरोना संक्रमित हो गया है। गाजियाबाद में उसने जांच कराई थी। कोविड सर्विलांस अधिकारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले मे इस समय 21 सक्रिय मरीज है। किसी में संक्रमण के प्रभावी लक्षण नहीं है और सभी होम आइसोलेशन मे है।।
बरेली से कपिल यादव
