जिले भर मे भाजयुमो ने निकाली अटल संकल्प यात्रा बाइक रैली

बरेली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शनिवार को हर तहसील 75 मोटरसाइकिल से अटल संकल्प यात्रा बाइक रैली निकाली गई। जिसमे विधानसभा मीरगंज के फतेहगंज पश्चिमी में विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान व केपी राना, विधानसभा बिथरी विधायक राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा वीर सिंह पाल, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने अटल बिहारी वाजपेई के विचारों को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। रैली कार्यक्रम मे जिला महामंत्री रामनिवास मौर्य, ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, रोहित सिंह, उषा सतीजा, चेयरमैन संजीव सक्सेना, नरेश वर्मा, ऋषभ शर्मा, अंकुर मौर्य, करण सिह पाल, राजू वर्मा, विशाल चौहान, नीटू सिंह, जसवंत कश्यप, अनिल कश्यप, देव श्रीवास्तव, पुखराज, रामफूल, पवन, राजेश गुर्जर, छत्रपाल, विवेक खंडेलवाल, रोहित विश्वास, ज्ञानचंद्र, अक्षय मिश्रा, अभिषेक, सोनू सिंह, विजय, धीरेंद्र,शिवम गुप्ता, शिवम् भारतीय, अमन गुप्ता, मनोज मौर्य, रंजीत सिंह गुर्जर, अमन गुप्ता, किशन, राघव, मोंटू गुप्ता, अमन तिवारी, यश, प्रिंस शर्मा, गंगा चरण, मुनीश वर्मा, विपिन सिंह, प्रभाकर शर्मा समेत युवा मोर्चा भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *