जिले भर मे धूमधाम से मनी परशुराम जयंती, रैली का जगह-जगह स्वागत

मीरगंज, आंवला, कैंट, नबाबगंज, बरेली। परशुराम जयंती पर ब्राह्मण एकता मंच की ओर से बाइक और कार रैली का आयोजन हुआ, जिसमें ब्राह्मण समाज के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को बीसलपुर रोड स्थित एक बरातघर से रैली शुरू हुई जो हाईवे, बाईपास से होते हुए कस्बे मे गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षांकर रैली का भव्य स्वागत किया। रैली मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील स्थित एक बरातघर पर संपन्न हुई। यहां पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। नारद मुनि गौड़, ब्रह्मेन्द्र मिश्रा, देवदत्त शर्मा, कैप्टन पीसी शर्मा, अतुल अग्निहोत्री, अजय भारद्वाज, स्वतंत्र गौड़, चेयरमैन फतेहगंज पूर्वी संजय पाठक, संतोष शर्मा, राजू उपाध्याय, रुद्र, लक्ष्मीकांत अवस्थी, राजेश चंद्र मिश्रा, अनुज पांडे, चंदन शुक्ला, नितिन पांडे, अतुल मिश्रा, सूरज मिश्रा, रचित शर्मा, अंश पांडे, शिव पांडे, शालू शर्मा, नवीन शर्मा, मनोज पांडे, अंबर पांडे, योगेश मिश्रा, रुद्रांश त्रिगुणायत, इंद्रमणि, संजीव शर्मा आदि ने भाग लिया। अनुज शर्मा ने आभार व्यक्त किया। वही आंवला मे भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर मनौना गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर अवनीश तिवारी एडवोकेट ने कहा कि समाज में द्वेष भावना से कार्य नहीं होने चाहिए और हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। नितिन महाराज, पंडित होरीलाल शर्मा, राहुल पाराशरी, रमेश चंद्र शर्मा, प्रभाकर शर्मा, सुनील शर्मा, आशीष शर्मा एडवोकेट, संतोष गौड़, जयदीप पाराशरी, अवनेश शंखधार, सत्यभान पाराशरी, अतुल पाराशरी, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। वही कैंट मे दूरदर्शन केंद्र के सामने स्थित परशुराम धाम में बुधवार को भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया गया। यज्ञ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ आचार्य हिमांशु और राजीव उपाध्याय ने की। आरती के बाद पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सुरेन्द्र पाण्डेय, मुनेन्द्र देव शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद घिड़ियाल, रमेश तिवारी, कौशल सरस्वती, गजेन्द्र पांडेय, श्रीधर शुक्ला, सुमित मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, सीके मिश्रा, सौरभ मिश्रा, दिनेश शर्मा, संध्या शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, विजेन्द्र पांडेय, बुद्ध पाल सिंह, सुभाष पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, रंजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे। वही मीरगंज मे राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की ओर से मां दुर्गा मंदिर और आरपीएम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। सचिव नितिन शर्मा ने कहा कि यह दिन धर्म, साहस और भक्ति की विजय का प्रतीक है, जो भगवान परशुराम के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाता है। नितिन शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, कार्तिकेय पाठक, आलोक पाठक, जय नारायण, रामसेवक शर्मा, जयकिशन शर्मा, राजेंद्र पांडे, दीक्षा शर्मा, दीक्षा पाराशरी मौजूद रही। वही नवाबगंज मे ब्राह्मण सभा ने बुधवार को कस्बे में एक बरातघर के समीप मंदिर में परशुराम जयंती मनाई। पं. जगदीश पांडेय के निर्देशन में हवन-पूजन किया गया। जगदीश चन्द्र शर्मा, अखिलेश उपाध्याय, कपिल शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, संजीव पाठक, नितिश उपाध्याय, आचार्य अरविंद शुक्ला, ज्ञानेश शर्मा, विधाता गौड़, ठाकुर दास मिश्रा, ज्ञान, हिमांशु पाठक, शिवांश मिश्रा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *