जिले भर के स्कूलों व कालेजो मे याद किए गए चाचा नेहरू, मना बाल दिवस

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य मे देश भर के साथ-साथ सोमवार को जगह-जगह बाल दिवस मनाया गया। ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल फतेहगंज पश्चिमी मे धूमधाम से मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अंताक्षरी कबड्डी वॉलीबॉल खो आदि खेलों में भाग लिया।।इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक केसी शर्मा ने सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया और बच्चों को पुरस्कृत किया।प्रीति शर्मा ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य के कर्णधार है। इसके अलावा जिले भर के प्राइमरी, माध्यमिक व निजी स्कूलों में कार्यक्रम कर चाचा नेहरू को याद किया गया और उनके जीवन को विस्तार से बताया। शहर के सभी शिक्षण संस्थान में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके साथ ही जनता इंग्लिश इंटर कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या जेनब ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा कंदील प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के प्रबंधक काशिफ रजा ने बच्चों को बाल दिवस पर उनके उज्जवल भविष्य तथा बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की अध्यापिका दीपशिखा सिंह ने बाल दिवस पर चाचा नेहरू के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रिया सिंह ने हिंदी सुविचार की प्रेरणादायक सुंदर प्रस्तुति दी गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लघु नाटिका, देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। बाल दिवस के मौके पर बच्चों ने जल बचाओ पेड़ बचाओ तथा पर्यावरण की रक्षा जैसे अहम विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *