जिलाधिकारी का समाधान दिवस होने कारण फरियादियो की उमड़ी भीड़

*गोला तहसील सभागार में आयोजित हुआ समाधान दिवस

*कुल 115 मामले हुए दर्ज निस्तारण हुआ मात्र 6 मामलो का

गोलाबाजार – गोरखपुर। गोला तहसील सभागार में शनिवार को रोस्टर के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ ।जिसकी अध्यक्षता स्वयं जिला प्रशासन मुखिया विजय किरण आनंद ने किया ।उनके साथ जिला पुलिस मुखिया डा विपिन टाडा  व मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह भी अपने दलबल के साथ उपस्थित रहे।।

समाधान दिवस पर आये  अधिकारियों ने  समाधान दिवस पर उमड़ी फरियादियो के पीड़ा को एक एककर सुना । जिला प्रशासन मुखिया ने राजस्व एवम अन्य जन समस्याओं को एक एक कर सुना और अपने अधीनस्थ  को आदेश जारी किया  वहीँ पुलिस बिभाग से संबंधित समस्याओ को एस एस पी ने अपने  मात हदो द्वारा कतार बद्ध कर सुना और निस्तारण का आदेश जारी किया।मुख्य विकास अधिकारी ने बिकास से सम्बंधित मामलो को देखा। एस डी एम गोला विनय कुमार पांडेय  तहसीलदार सुनीता गुप्ता नायब तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता आदि ने भी फरियादियो की पीड़ा को सुना।समाधान दिवस पर उमड़ाफ़रियादियोका जन सैलाब डी एम साहब को सोचने के लिए मज़बूरकर दिया कि जमीनी स्तर पर कार्य नही होरहे है ।बार बार अधिकारियों कोहिदायत देते रहे कि गावो में टीम के साथ पहुच कर समस्याओ को हल करावे।अगले समाधान दिवस पर  इस तरह का हजूम नही दिखना चाहिए।  

समाधान दिवस पर बेलघाट ब्लॉक के जिगनी  बुजुर्ग की एक महिला रोते हुए पहुची उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से कहा किस समाधनदिवस आवेदन देने  आयी थी कि तहसीलपरिसर में उपस्थित गाव के सचिव ने मुझे बुरी तरह मारा पीटा।डी एम साहब ने उस महिला को तत्काल बैठा कर उसकी  समस्या को सुना पानी मगां कर पिलवाया और साथ हिसचिव के विरुद्ध कार्यवाही  करने का आदेश दिया। राशन से सम्बंधित आये अनेक मामलो को देख कर अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि कोटेदारो की मीटिंग ले। दबंग कोटेदारो के विरुद्ध  3/7 की कार्यवाही करावे।

इस अवसर पर  सी एम ओ डा ए के दुबे अरुण कुमार सिंह बी डी ओ गोला रघुनाथ सिंह  सुरेश मौर्य   अखिलेश कुमार पांडेय  सी बी चौरसिया संजय सिंह  विजय कुमार सिंह शैलेश कुमार राय वीरेंद्र कुमार पांडेय  राजस्व निरीक्षक बी डी त्रिपाठी सुरेश सिंह अवधेश यादव  राघवेन्द्र प्रताप सिंह  एस एच् ओ गोला दिलीप कुमार शुक्ला बड़हलगंज उमेश कुमार बाजपेयी उरुवा अजय कुमार मौर्य  सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

समाधान दिवस के अंत मे जिलाधिकारी श्री आनंद ने समाधान दिवस  पर आए सभी अधिकारियों व राजस्व विभाग के लोगोकी एक बैठक लेते हुए फरियादियो कीसँख्या को देख कड़े तेवर में सख्त हिदायत दिया कि सही मायने में कार्य नही किया जा रहा है। 80 प्रतिशत मामले राजस्व व पुलिस से सम्बंधित आये है।टीम गठित कर गांव में जाय और नालीखड़ंजा  चकमार्ग राशन कार्ड  बिजली आदि समस्याओं  का तत्काल निस्तारण करावे। तहसील दिवस को एस डी एम व तहसीलदार  बड़े ही गहराई के साथ देखे।अन्यथा समीक्षा के दौरान गाज गिर जाएगी कोई बचा नही सकता है।  जबाब दार  सभी सक्षम अधिकारी व कर्मचारी होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *