●मुख्तियार फातिमा वरिष्ठ उपाध्यक्ष.व कोषाध्यक्ष पद पर सैयद फरोग अहसन उर्फ शान जीते
संभल। मंगलवार को हुए जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कड़े मुकाबले के बाद सम्पन्न हो गया। विभिन्न पदो के लिए प्रत्याशियों ने चुनाव लड़कर अपनी जीत दर्ज कराई। विजय प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया और मुबारकबाद दी।
एल्डर्स कमेटी की देखरेख मे बार कक्ष मे जिला बार एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों का शांति पूर्ण तरीके से चुनाव हुआ। अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ अपनी मन पसन्द प्रत्याशी के लिए वोट किया। शाम तक वोटिग हुई और देर शाम परिणाम घोषित हुआ। वोटो की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के लिए शकील अहमद अशरफी एडवोकेट विजय घोषित हुए। जबकि सचिव पद के लिए सरफराज़ नवाज़ एड0, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मुखत्यार फात्मा एडवोकेट और कोषाध्यक्ष पद के लिए सैयद फरोग हसन उर्फ शान ने जीत दर्ज कराई। ढोल नगाढ़ों के साथ सभी विजय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
सम्भल से सय्यद दानिश अली
