जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने किया पदभार ग्रहण

बाडमेर/राजस्थान- जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कलेक्टर कार्यालय मे नवनियुक्त जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित से पदभार ग्रहण करवाया।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित पुर्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर पद पर कार्य कर चुके है। जिला कलेक्टर पद पर पदभार ग्रहण करने पर कलेक्ट्रेट परिसर के कर्मचारियों द्वारा स्वागत सत्कार कर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन का जो दायित्व सौपा गया है उसे पुर्ण निष्ठा के साथ पूरा किया जायेगा। उन्होने बाडमेर जिले के विकास के लिए सभी विभागों मे आपसी सामंजस्य स्थापित कर बेहतरीन कार्य करने की बात कही। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारियों सहित जिला मुख्यालय के पत्रकार उपस्थित रहे।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *