जितेंद्र हत्याकांड: जुए मे 20 हजार हारने पर पत्नी ने गला दबाकर मार डाला

बरेली। प्रेमी से प्रेमविवाह करने के बाद पत्नी ने अपने माता पिता के साथ मिलकर पति की गला दवाकर हत्या कर दी। पूछताछ मे पत्नी ने बताया कि पति 20 हजार रुपये जुए में हार गया था। उसके वाद विवाद के बाद उसने अपने माता पिता के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। इज्जतनगर पुलिस ने आईवीआरआई के संविदा कर्मचारी की हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके सास-ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मूल रूप से इटावा के भरथना निवासी जितेंद्र कुमार आइवीआरआई में आफिस असिस्टेंट के पद पर तैनात थे। पिछले नौ साल से उनका वारादरी के दुर्गानगर निवासी ज्योति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। ज्योति रोडवेज के बरेली डिपो में कंडक्टर के पद पर तैनात हैं। जितेंद्र और ज्योति ने 25 नवंबर को परिवार की सहमति से विवाह किया तब से दोनों साथ में रह रहे थे। वह 25 दिन पहले ही इज्जतनगर के कैलाशपुरम मे किराये के मकान मे शिफ्ट हुए। पुलिस को 26 जनवरी की सुवह सूचना मिली कि जितेंद्र ने कमरे के वेंटिलेटर से लटककर आत्महत्या कर ली है। मामले मे मृतक के भाई के शिकायती पत्र पर पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने में मृतक की पत्नी व उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक जितेंद्र की पत्नी ज्योति व दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसमें पत्नी ने हत्या करने की बात कबूली। पुलिस के अनुसार पूछताछ मे ज्योति ने बताया कि वह दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे। उसके बाद जितेन्द्र आईवीआरआई मे संविदा और वह रोडवेज मे संविदा पर नौकरी करने लगी। परिवार की सहमति से 25 नवंबर 2025 को दोनों ने शादी कर ली। ज्योति ने बताया कि उसके खाते से जितेन्द्र ने 20 हजार रुपये निकालकर जुये मे हार गया था। उसने जुए मे रुपये हारने की बात बताई तो उससे विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने माता-पिता को कॉल करके बुला लिया। माता-पिता ने जितेन्द्र के हाथ पकड़े और उसने गुस्से मे आकर उसका गला दबा दिया। उसके बाद उसकी मौत हो गई तो उसने अपने माता-पिता की मदद से मफलर की सहायता से उसे दीवार मे लगे वेंटीलेटर मे लटका दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *