जालंधर मे तैनात जवान की छत से गिरने से मौत, नम आंखों से दी विदाई

फरीदपुर, बरेली। पंजाब के जालंधर मे तैनात सेना के एक जवान की छत से गिर जाने से निधन हो गया। जवान के शव को सैनिकों की एक टुकड़ी गांव लेकर आई। जहां गमगीन माहौल मे पूरे सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की फरीदपुर चौकी अंतर्गत गांव अरसिया बोझ निवासी भगवान स्वरूप के इकलौते बेटे महेश कश्यप 2012 मे सेना मे बरेली से भर्ती हुए थे। महाराष्ट्र के गंगानगर के बाद कुछ समय पहले उन्हे जालंधर की यूनिट मे तैनाती दी गई थी। जानकारी के मुताबिक पिछली 23 जुलाई की रात महेश ड्यूटी पूरी कर अपने क्वार्टर पर लौटे थे। तेज आंधी मे किसी समय वो छत से नीचे गिर गये। गंभीर हालत मे उन्हें सेना के अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई। पंजाब के पांच जवानों के साथ बरेली जाट रेजीमेंट की एक टुकड़ी शव को गांव लेकर पहुंची। अंतिम संस्कार के वक्त कोई आंख ऐसी नही थी जो नम न हो। शहीद की मां शांति देवी और पत्नी सावित्री देवी को काबू में करना महिलाओं को भारी पड़ रहा था। सात व पांच साल के बेटे क्रमश प्रशांत व हरिओम को तो मानो आभास ही नही था कि ऊपर वाले ने उनसे कितना कुछ छीन लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *