बरेली। जुमा अलविदा की मुख्य नमाज किला की जामा मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक अपने अपने निर्धारित समय पर नमाज अदा करने का सिलसिला रहेगा। नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में साढ़े तीन बजे दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। दोपहर 12.45 खानकाह-ए-वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद, कैंट की मस्जिद हाथी खाना, लीची बाग की फैजाने मदीना मस्जिद में नमाज होगी। दोपहर एक बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां, दरगाह वली मियां बाजार संदल खान, आजम नगर की हाजी मसीत उल्लाह मस्जिद, चौकी चौराहा मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, सैलानी रजा चौक की बारादरी मस्जिद, कुतुबखाने की जहानी मस्जिद, बड़ा बाजार की हरी मस्जिद, मलूकपुर की लाल मस्जिद, रजा कॉलोनी की रजा मस्जिद, बाजार संदल खान की नूर ए इलाही मस्जिद, कानून गोयन की आला हजरत मस्जिद में नमाज होगी। दोपहर 1:15 बजे फूलवालान की नूरजहां मस्जिद, कटघर की हरे मीनार वाली मस्जिद, इज्जतनगर रोड नंबर एक की मुमताज मस्जिद, सुभाष नगर की साबरी मस्जिद, आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद में नमाज होगी। दोपहर 1:30 दरगाह बशीर मियां, कचहरी वाली मस्जिद, कांकरटोला की छह मीनारा मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद, स्टेडियम रोड शाहदाना मुस्तफाई मस्जिद ,सुर्खा वाली मस्जिद, बानखाना की खुदाबक्श मस्जिद, शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद, गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद, सिटी सब्जी मंडी रोड की मस्जिद मंसूरियान, कटरा चांद खां की हाजी काले खां मस्जिद, हजियापुर की खजूर वाली मस्जिद में नमाज होगी। दोपहर 1:45 बजे रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद, कुतुबखाने वाली मस्जिद, कांकर टोला की गौसिया मस्जिद में, दोपहर दो बजे दरगाह ताजुशशरिया, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, सैलानी की हबीबिया रजविया मस्जिद, करोलान की आला हजरत मस्जिद, गली नवाबान की जन्नत मस्जिद में, दोपहर 2:30 सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद। दोपहर तीन बजे खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद और दोपहर 3:15 बजे कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद। दोपहर 3:30 बजे खानकाह नियाजिया में होगी।।
बरेली से कपिल यादव