जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम रही भाजपा- नवीन सक्सेना

बरेली। महानगर समाजवादी पार्टी ने आचार संहिता लगने से पूर्व शहर एवं कैंट के पार्टी पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन प्रभा पैलेस बैंकट हॉल में आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नवीन सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मोर्चे पर जनता के लिए विफल साबित हुई है। यह सरकार केवल लोगों को धर्म जाति के नाम पर बांटने का काम करती है। किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, अगड़े, पिछड़े किसी से कोई वास्ता नहीं है यह सरकार जिसने अपने पूरे पांच साल में केवल सपा सरकार के कार्यों के फीते काटने का कार्य किया अब चुनाव आने पर जनता को लोक लुभावने सपने दिखाकर उन्हें दोबारा ठगने का काम कर रही है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही नेता और सरकार बनाने का काम करते है। बूथ के कार्यकर्ता अपने बूथों पर जनता से संपर्क मे रहकर मुस्तैद रहे। मतदान के समय हर बूथ पर 20 नौजवान लगाकर अधिक से अधिक मतदान कराने का कार्य करें एवं अपने बूथ को जीता कर कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव जितने व सरकार बनाने का कार्य करे। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव एवं पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने कहा कि पिछली बार महानगर की दोनों सीटें गठबंधन में चले जाने के कारण हार गई थी अबकी बार सपा के सिंबल पर दोनों सीटें समाजवादी पार्टी जीतने का काम करेगी। कार्यक्रम मे कैंट विधानसभा अध्यक्ष गोपाल कश्यप, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, शेर सिंह गंगवार, अनिल जौहरी, सी पी आर्य, हैदर अली, दीप्ति पांडे, सुनीता यादव, साधना मिश्रा, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना, आरिफ कुरैशी, रेहान अली, आशिक हुसैन, मेराज अंसारी, यामीन खान, अलीम सुल्तानी, अंजुम शमीम, डॉक्टर अनीस बेग, साधना मिश्रा, डॉ शाहजेब अंसारी, क्षितिज यादव, मुकेश यादव सहित शहर एवं कैंट विधानसभा के आवेदक गण पार्षद प्रकोष्ठों के पदाधिकारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में मुख्य अतिथि नवीन सक्सेना ने भाजपा छोड़कर हरमिलाप मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष अभय सक्सेना एवं रविनंदन सक्सेना को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *