जरूरमंद परिवारों के संग मनाई धनतेरस दीपावली की खुशियां : महंत खुशाल गिरी

राजस्थान/बाड़मेर- हिन्दू एकता निर्माण संघ जिला बाड़मेर एवं महादेव कांवड़ यात्रा बाड़मेर के संयुक्त तत्वाधान में दीपावली के पावन पर्व पर एक मुहिम तहत बाड़मेर शहर में जरूरत मंद परिवारों को मिष्ठान रोशनी के दीपक बच्चों को लिए पटाखे फुलझड़ियां अभियान का आज धनतेरस को महंत खुशाल गिरी महाराज गंगा गिरी मठ के पावन सानिध्य में किशोर भार्गव उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद एडवोकेट राहुल शर्मा संयोजक कांवड़ यात्रा उगम सिंह सोलंकी सह संयोजक कांवड़ यात्रा भाखर सिंह सोढा जिला अध्यक्ष रावणा राजपूत समाज देवी सिंह राठौड़ नगर अध्यक्ष रावणा राजपूत समाज भुर सिंह दोहट सोनोणी जिला उपाध्यक्ष गेमर सिंह परमार विशाला अनूप सिंह परमार ग्रामीण अध्यक्ष सुखदेव बजरंगी बजरंग दल के आथित्य में हरि सिंह राठौड़ जिला अध्यक्ष हिन्दू एकता निर्माण संघ की अध्यक्षता मे शुभारंभ किया गया।

सर्वप्रथम गंगा गिरी मठ में महंत खुशाल गिरी महाराज द्वारा दत्तात्रेय भगवान , शिव शंकर, मां लक्ष्मी को मिष्ठान का भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर दीपावली की खुशियां जरूररत मंद परिवारों के संग तीन दिवसीय अभियान का आगाज किया साथ ही महंत खुशाल गिरी महाराज ने बताया हिन्दू एकता निर्माण संघ और महादेव कांवड़ यात्रा बाड़मेर सभी सदस्यों द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर जरूरत मंद परिवारों के घर जाकर मिष्ठान अन्य सामग्री वितरण करना बहुत ही सराहनीय कार्य है आज में खुद इनके बीच आकर इनके परिवारों की चेहरे पर खुशियां देखकर आंनद ओर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

कांवड़ यात्रा संयोजक उगम सिंह सोलंकी ने बताया हिन्दू एकता निर्माण संघ कांवड़ यात्रा के सभी भाइयों ने द्वारा बहुत ही नेक कार्य कर रहे हैं किसी जरूरत मंद परिवार के घर पर दीपावली के पर्व पर धार्मिक सेवा कार्य करना बहुत ही अच्छा है हरि सिंह राठौड़ व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह पंवार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहन सिंह बलिया के निदेशानुसार बाड़मेर जिले में दीपावली पर जरूरत मंद हिंदू भाइयों की सेवा कार्य करना इसके अंतर्गत आज धनतेरस को “दीपावली की खुशियां जरूरत मंद परिवारों संग” अभियान में आर्थिक रूप से पदम सिंह सोढा घेवर सिंह दईया मोकलसर भुर सिंह दोहट सोनोणी देवी सिंह राठौड़ नगर अध्यक्ष गेमर सिंह परमार विशाला अमर सिंह सोलंकी नगर ओम सिंह राठौड़ शिव अनूप सिंह परमार विशाला श्रवण सिंह परमार जाली खेड़ा सांग सिंह पंवार सभी का कोटि कोटि वंदन और आभार व्यक्त करता हूं ।

आज सेवा कार्य अभियान में बाड़मेर शहर बाडमेर ग्रामीण अभियान में दिलीप तिवारी सुखदेव बजरंगी गेमर सिंह परमार अशोक सैन ओम नाथ रमेश सिंह दोहट तन सिंह कमांडो बृजेश खत्री ध्रुव सोनी हरीश मराठा जसवंत सिंह राठौड़ भवानी सिंह सोलंकी अनेक हिन्दू भाई शामिल थे। हरि सिंह राठौड़ ने बताया कल नारायण पूरी महाराज हमीर पूरा मठ बाड़मेर के सान्निध्य में शहर में जरूरत मंद परिवारों के संग दीपावली मनाकर मिष्ठान अन्य सामग्री वितरण की जाएगी।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *