मध्यप्रदेश/तेंदूखेड़ा -गुहराज निषादजी ने अपनी नाव में प्रभु श्रीराम को गंगा के उस पार उतारा था। वे केवट थे अर्थात नाव खेने वाले। गुहराज निषाद ने पहले प्रभु श्रीराम के चरण धोए और फिर उन्होंने अपनी नाव में उन्हें सीता, लक्ष्मण सहित बैठाया। नगर मै 15 मई 2022 को उनकी जयंती मनाई गई। पंचांग भेद से चैत्र शुक्ल पंचमी को गुहराज निषादजी जयंती और वैशाख कृष्ण चतुर्थी को केवट समाज जयंती मनाई जाती है। शाह प्रथम सुबह 9 बजे दोपहिया वाहनों से विशाल वाहन रैली जय श्री राम के नारों के साथ नगर में निकाली गई
इसके बाद शाम 4 बजे से नगर के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित शिव मंदिर से विशाल शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई जो प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में केवट समाज के महिला पुरुषों के अलावा पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी भाव सिंह ठाकुर गोविंद यादव चेतन जैन गिरवर सिंह लल्लू सोनी भूपेंद्र सोनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे इस भव्य शोभायात्रा में भगवान श्री राम की अनेक झांकियां वाहनों पर शोभायमान थी शोभायात्रा के आगे डीजे की कि धुनों पर पर युवा नाचते गाते चल रहे थे साथ हीं बैंड बाजे बैंड बाजों के साथ विलोम धड़कते नजर आए शोभा यात्रा के समापन के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया और रात्रि 10 बजे से वार्ड क्रमांक एक में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें काफी लोग सम्मिलित रहे इस दौरान मनीष केवट राम सिंह केवट जितेंद्र केवट रमेश केवट सरयू केवट रोशन केवट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित साथ ही पुलिस बल में थाना प्रभारी बीएल चौधरी उपनिरीक्षक सिलास कुमार उपनिरीक्षक प्रदीप चौधरी उपनिरीक्षक उमेश करोलिया महिला उपनिरीक्षक सुरभि चौहान एएसआई मुबारक खान आरक्षण विशाल बेन रवि कुमार मनीष साहू रामजी साहू सहित पुलिस स्टाप की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई।
– विशाल रजक ,तेंदूखेड़ा