बरेली। गर्मी में ट्रेन यात्रियों को भारी मुसीबत उठानी पड़ रही है। बुधवार को भी कई ट्रेनें देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी की जानकारी के लिए यात्री शाम तक पूछताछ काउंटर पर जुटे रहे। एक बजे पहुंचे लोगों को पूछताछ काउंटर पर दो बजे के बाद कोई ट्रेन आने की जानकारी दी गई। लगातार पांचवें दिन सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) निर्धारित समय से 20 घंटे देरी से बरेली जंक्शन पर पहुंची। वहीं, रक्सौल (15274) अपने निर्धारित समय से 17 घंटा लेट रही। राजगीर 03223 ढाई घंटा लेट प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। दिल्ली से बनारस जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा 13 मिनट लेट रही। 12204 सरहसा 1 घंटा लेट रही। 04214 अयोध्या एक्सप्रेस दो घंटा देर से जंक्शन पर पहुंची। वहीं, जम्मूतवी निरस्त होने से बरेली से जम्मू जाने वाले यात्रियों को झटका लगा। वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं ने वैकल्पिक मार्ग से पहुंचने का निर्णय किया। 14618 सरहसा भी रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।।
बरेली से कपिल यादव