बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर फल वितरण किया और पौधे भी रौपे। पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने 2027 मे यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं के दम पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटें जीतने का दावा किया है। कहा कि अगड़े, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को साथ लेकर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विकास के कार्य नहीं करा पा रही है। अखिलेश यादव ने पीडीए के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा दी है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि पीडीए की अवधारणा आज सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत जमीन है। बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि पीडीए के जननायक अखिलेश यादव अन्याय के खिलाफ इंसाफ की आवाज बनकर उभरे हैं। पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने कहा कि युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों के बीच विश्वास पैदा हुआ है। पीडीए की ताकत को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, सुप्रिया ऐरन, पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा व विजयपाल सिंह, रविंद्र यादव, डॉ. अनीस बेग, डॉ. देवेंद्र यादव, शिव प्रताप यादव, दिनेश यादव, अशोक यादव, नदीम अली, ब्रजेश श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद मौर्य, विपुल अग्रवाल, शाहिद खां, श्यामवीर यादव आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव