जनेश्वर मिश्र के विचार आज भी देश की राजनीति को दिशा देने वाले

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी हुई। इसमें जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने सामाजिक न्याय और समता का जो सपना देखा था, उसे समाजवादी पार्टी साकार कर रही है। उनके विचार आज भी देश की राजनीति को दिशा देने वाले हैं। युवाओं को छोटे लोहिया के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में परिवर्तन लाना होगा। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की लड़ाई केवल सत्ता के लिए नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की खुशहाली के लिए थी। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर गरीब, मजदूर और किसान की आवाज बनना होगा। इस दौरान डॉ. राजेश पराशरी, अशोक यादव, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, बृजेंद्र यादव, समर्थ मिश्रा, मो. मुस्ताक अहमद, सुरेंद्र सोनकर, सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. जीराज यादव आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *