बरेली। प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक सोमवार को बरेली पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर चलाये जा रहे ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जनता के पास अपने मुद्दों को उठाने का सोशल मीडिया एक बड़ा हथियार है। पंखुड़ी पाठक ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के दावे कागजी मात्र है। प्रदेश मे खोई जमीन को वापस पाने के लिए अब कांग्रेस लगातार लोगों से मिल रही है। वहीं कांग्रेस के तमाम नेता भी आमजन के बीच पहुंच रहे हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष और खासतौर से कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल से जुड़ीं युवानेत्री पंखुड़ी पाठक ने बरेली मे कांग्रेस के यूथ पार्टी वर्कर्स के साथ बैठक की। पंखुड़ी पाठक ने यहां पार्टी की सोशल मीडिया इकाई को मजबूत करने के इरादे से युवाओं को सोशल मीडिया की भूमिका के बारे में समझाया। इस दौरान उन्होंने, कैसे पार्टी वर्कर्स अधिक से अधिक आमजन से जुड़ें इन तामाम विषयों पर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हर जिले में एक हजार सोशल मीडिया वॉरियर पार्टी द्वारा तैयार किये जाएंगे। पंखुड़ी पाठक ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वर्तमान समय मे राजनीति की रणभूमि की तरह है। आम जनता के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा हथियार है। इसके जरिए आप अपने मुद्दों को आसानी से उठा सकते हैं। युवा नेत्री पंखुड़ी पाठक ने कहा कि बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग कई अभियान चलाए है। बड़ी संख्या में युवा जुड़ना चाहते है। उन्होंने कहा कांग्रेस युवाओं को अपना प्लेटफॉर्म देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक हजार सोशल मीडिया वॉरियर प्रत्येक जिले में बनाने का लक्ष्य है। प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के दावे सिर्फ कागजी है। पंखुड़ी पाठक ने कहा कि पार्टी के पास अब तक प्रदेश में बड़े चेहरे की कमी थी। प्रियंका गांधी वॉड्रा का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि यह कमी भी अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वॉड्रा को लोग पसंद कर रहें हैं और लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। यहां पंखुड़ी पाठक ने कहा कि सोशल मीडिया अब महत्वपूर्ण भूमिका में है। उन्होंने यह तक कह डाला कि सोशल मीडिया पर उठाए गए मुद्दों पर अब अन्य मीडिया भी संज्ञान लेते हैं। उन्होंने सत्ताधारी दल पर एक के बाद एक कई हमले बोले। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार तक भी सोशल मीडिया पर फैलाया जाता है, जबकि उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्लानिंग इन मामलों में अलग है। कांग्रेस आमजन की समस्याओं को उठा रही है और सरकार को आइना भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के झूठ भी हम सोशल मीडिया के जरिये जनता के सामने ला रहे है।।
बरेली से कपिल यादव