राजस्थान/बाड़मेर – जनगणना के लिए नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से आयोजित होगा l इसमें संबंधित कार्मिकों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं l जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिले के समस्त चार्जों के नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से जिला परिषद सभागार में प्रात : 9:30 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा l उनके मुताबिक इसमें जिला जनगणना प्रकोष्ठ से 4 एवं 11 तहसीलों से 22 तथा नगर परिषद,नगर पालिका से 2-2 नियमित सहायक शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने सभी चार्ज अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना प्रकोष्ठ के पुनर्गठन आदेश, नामित कार्मिकों के प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थिति के आदेश और प्रथम चरण में कार्यरत रहे उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं कार्मिकों की सूची अविलंब ईमेल पर भिजवाए। इस बार नागरिकों को डिजिटल नवाचार से जोड़ते हुए स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी। घर-घर प्रगणक पहुंचने से ठीक पहले 10 से 24 जनवरी 2027 के बीच लोग पोर्टल या एप के जरिए अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से प्रगणक शेष परिवारों एवं सत्यापन के लिए फील्ड में पहुंचेगे।
— राजस्थान से राजूचारण
