राजस्थान| प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश महामंत्री ललित दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के मुख्य संरक्षक श्याम जाजू के दिल्ली आवास पर अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेस आर्य, युवा अध्यक्ष पंजाब प्रांत तरुण जैन, उपाध्यक्ष युवा पंजाब अमित डोगरा के साथ बैठक हुई जिसमें अभियान के आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की गई। हरियाणा मे हुए अभ्यास वर्ग पर विस्तार से मनन किया गया। देश भर मे अभियान के हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई। बैठक में आगामी होने वाले अभ्यास वर्ग झांसी उतर प्रदेश व मंडी हिमाचल की रूपरेखा तैयार हुई। दिल्ली तथा अन्य प्रांतों मे होने वाले चुनाव को लेकर अभियान के लक्ष्य तय किये गए।
पत्रकार दिनेश लूणिया
जनकल्याण संगठन की राष्ट्रीय बैठक में हुआ चिंतन मनन,लक्ष्य किए गए तय
