बरेली। बरेली जंक्शन पर तीन नंबर प्लेटफार्म पर पेट्रोलिंग टीम को पटरी चटकी होने की जानकारी हुई। इसके बाद तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर चटकी हुई पटरी को ठीक किया। हालांकि पटरी चटकी होने से ट्रेनों के संचालन मे किसी तरह की कोई दिक्कत नही हुई। बरेली जंक्शन पर एक से लेकर 6 नंबर तक प्लेटफार्म है। पेट्रोलिंग टीम ने सोमवार की सुबह 10 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पटरी में दरार को देखा। इस संबंध में सूचना कंट्रोल रूम और पॉवर केबिन को दी गई। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पटरी मे आई दरार को ठीक कर दिया। फिलहाल प्लेटफार्म के इस स्थान पर 15 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन दिया गया है और धीमी गति से ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग ने मरम्मत कार्य को शुरू कराया। यह मेन लाइन थी। जिससे दिल्ली, हरिद्वार, मेरठ, अलीगढ़, चंदौसी रूट की ट्रेनों को इसी ट्रैक से निकालते है। स्टेशन अधीक्षक भानुप्रताप ने बताया, तीन नंबर रेल लाइन टूट हो गई थी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित नही हुआ। ट्रेनों का संचालन धीमी गति से जारी रहा। पटरी को क्लिप प्लेट लगाकर ठीक कर दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
