जंक्शन पर रिटायरमेंट पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारियों को किया तलब

बरेली। जंक्शन के रिजर्वेशन सुपरवाइजर की रिटायरमेंट पार्टी में फिल्मी गानों पर कार्यालय के अंदर जमकर ठुमके लगाए गए। डांस का वीडियो वायरल हो गया। मुरादाबाद मंडल कार्यालय तक कई अधिकारियों के पास वीडियो पहुंच गया। अधिकारियों ने पार्टी का आयोजन करने वाली एक महिला अधिकारी की भी फटकार लगाई। इस मामले में जांच शुरू करा दी गई है। इस मामले में पीआरएस और सीएमआई को मंडल आफिस तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाले कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि कर्मचारियों से पूछताछ के बाद ही होगी। वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में तलब किया है। शुक्रवार को सभी मंडल कार्यालय के लिए रवाना हो चुके है। 31 जून को बरेली जंक्शन की एक महिला रिजर्वेशन सुपरवाइजर का रिटायरमेंट था। उसी दिन इफको के भी सीबीएस का रिटारमेंट था। कर्मचारियों ने रिटायरमेंट पार्टी रिजर्वेशन आफिस के अंदर ही की। रिजर्वेशन की एक महिला अधिकारी के निर्देशन में पार्टी की व्यवस्था की गई। म्यूजिक सिस्टम आदि लगाया गया। बाहर यात्री टिकट ले रहे थे, अंदर म्यूजिक पर कर्मचारी झूम रहे थे। फिल्मी गानों पर रिजर्वेशन कांउटर के महिला एवं पुरुष कर्मचारी जमकर झूमे। करीब तीन घण्टे तक नाच गाना हुआ। कर्मचारी काउंटर छोड़कर नाच गाना में मस्त थे। लोग रिजर्वेशन कराने को लाइन में लगे। इस बात को लेकर कई यात्रियों ने नाराजगी भी जताई थी। म्यूजिक अन्ताक्षरी खेली जा रही थी। महिला और पुरुष कर्मचारियों ने गाना गाया। किसी यात्री ने नाच गाना की वीडियो बना ली। पहले तो वीडियो लोकल स्तर पर अधिकारियों को दी गई। मगर अधिकारियों ने उस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। मामला अधिकारियों ने दबा दिया। दो सप्ताह पहले ही वीडियो वायरल हो गया। जो मुरादाबाद मंडल आफिस अधिकारियों तक पहुँच गया। तब मामले की जांच को आदेश हुए। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने इस मामले शुक्रवार को बरेली जंक्शन की पीआरएस निशा रानी और सीएमआई को तलब किया है। पार्टी में 28 लोग शामिल हुए थे। सभी को जांच के दायरे में लिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *