छुट्टा गोवंश डिप्टी सीएम की कार से टकराया, बाल-बाल बचे

बरेली। पीलीभीत रोड पर बड़ी संख्या में सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश हादसे का कारण वन रहे है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी गोवंशों को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नही कर रहे। छुट्टा गोवंश शनिवार की शाम करीब छह बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की कार से टकरा गया। चालक ने किसी तरह ब्रेक मारकर गाड़ी का संतुलन वनाया। हादसे मे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि डिप्टी सीएम को किसी प्रकार की चोट नही आई। कार के क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल दूसरी कार से उन्हें एयरपोर्ट भेजा गया। बदायूं से लौटने के बाद लखनऊ जाने के लिए एयरपोर्ट जाते समय पीलीभीत रोड पर बजरंग ढावा के सामने हादसा हुआ। डिप्टी सीएम की कार से गोवंश टकराने पर उनकी फ्लीट में शामिल पुलिस प्रशासन के अफसरों के जनप्रतिनिधि घवरा गए। तत्काल डिप्टी सीएम की गाड़ी बदली गयी। इसके वाद वह राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। डिप्टी सीएम के साथ एयरपोर्ट जा रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि बजरंग ढावे के सामने अचानक गोवंश सड़क पर आ गया और डिप्टी सीएम की कार से टकरा गया, लेकिन किसी प्रकार की किसी को चोट नही आई। जिस वक्त संजय नगर मोड़ से डिप्टी सीएम का काफिला गुजर रहा था. उस समय कोई वीडियो भी बना रहा था जो अब वायरल हो रहा है, उस वीडियो में कार से गोवंश के टकराने पर जोरदार आवाज सुनाई दे रही है। कुछ लोग कार की ओर दौड़ रहे है। सायरन भी गूंज रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *