बरेली। रूहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में थल सेना ने भारत-पाक के बीच हुए 1971 के युद्ध के विजय पर्व के 50 साल पूरा होने पर हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास के सामने मैदान में हथियारों के स्टांल लगाए गए। जिसमें मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर, मिनीतोप जैसे हथियार प्रदर्शनी में थे। हर स्टॉल पर एक सेना का जवान तैनात था जो देखने वालों को उन हथियारों के बारे मे जानकारी दे रहा था। हथियारों को देखने के लिए छात्रों में जहां इच्छा थी। एनसीसी कैडेट्स में हथियारों को देखकर जोश भर गया। छात्रों में हथियारों के बारे में छोटी सी छोटी जानकारी जानने की इच्छा दिखी। ज्यादातर छात्रों ने सेना के जवानों से हथियारों के बारे में सवाल भी पूछे। जिसका उत्तर भी जवानों ने छात्रों को दिया। एनसीसी के छात्रों ने अधिक सवाल पूछे। एनसीसी की एक छात्रा हर्षिता ने एसएलआर के बारे में पूछा। वही सूरज ने मिनीतोप कितनी दूर तक फायरिंग कर सकती है। इसी तरह अन्य छात्रों ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। प्रदर्शनी के दौरान मिनी तोप का जवानों ने डेमो भी करके दिखाया। इसको देखने के लिए छात्रों की भारी भीड़ रही। सभी ने इसे अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। छात्रों में हथियारों के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ दिखी। अधिकतर छात्र मशीन गन के साथ सेल्फी लेते दिखे। कार्यक्रम मे कुलपति प्रो केपी सिंह, क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ आलोक खरे, चीफ वार्डेन प्रो योगेंद्र कुमार सहित सेना के ले. कर्नल, आरके जोशी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
