रिठौरा, मीरगंज। विश्व एड्स दिवस के मौके पर सोमवार को नगर के रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज मे अस्पताल द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ रश्मि कात्याल के नेतृत्व में विशेष जन-जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ अनिकेत शुक्ला ने एड्स के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की। एड्स से बचने के लिए संयम की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ वीर वैभव चौहान, डा. नैन्सी, डा. निखिल सक्सेना, डा. पुनिका अग्रवाल, डा. निशा, डा. सलिन, डा. प्रांजल महेश्वरी, डा. पुनिका अग्रवाल, डा. सलिन यादव, डा. रोशन, डा. सार्थक गुप्ता ने भी संगोष्ठी में अपने-अपने विचार रखे। इस मौके पर कासिम हुसैन, कुलदीप गंगवार, अनिल कुमार, पूजा शर्मा, सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा। वही मीरगंज के स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परोरा में छात्र-छात्राओं ने इकट्ठा होकर एड्स सिंबल बनाकर जागरुक किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव लोगों को अपनी बीमारी नहीं छुपाना चाहिए, जिससे समय से उसका उपचार हो जाये तभी हमारा देश एड्स मुक्त होगा। कॉलेज के निदेशक पंकज गंगवार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जागरूक करना था जो इस बीमारी से पीड़ित हैं इस मौके पर प्रबंधक डॉ सत्यवीर गंगवार, राजेश गंगवार, देवेश, नीलम, सुनीता गंगवार, लक्ष्मण, नूतन लाल, संजीव गंगवार, राकेश पाठक, योगेंद्र गंगवार, प्रेमप्रकाश, अनुज, लाल बहादुर, सुरेंद्र, यशवीर, ओमेन्द्र, रेवतीनंदन आदि रहे। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को अनुबिस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी, एड्स के प्रति जागरूक करना, इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में फैल रही गलत धारणाओं को दूर करना था। इस अवसर पर गया राम अंश, रितु यादव, प्रेम वर्मा, उपासना मिश्रा, स्वाति विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने लोगों को एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।।
बरेली से कपिल यादव
