छह दिन से लापता किशोरी का नदी मे मिला शव, मचा कोहराम

बरेली। छह दिन से लापता किशोरी का नदी मे शव मिलने से परिवार मे शोक की लहर दौड़ गई। लापता किशोरी खेत मे गेहूं काटने गई थी तभी से वह लापता थी। गुरुवार को जब नदी मे उसका शव देखा गया तो अफरा-तफरी मच गई। किशोरी के पिता ने शव की पहचान अपनी लापता बेटी के रूप मे की है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि थाना शीशगढ़ के गांव मोहम्मदपुर निवासी भूपाल ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पूजा रम्पुरा मे रहने वाले होरीराम के खेत पर 6 तारीख को बटाई पर गेंहू काटने गई थी तब से वह घर नहीं लौटी। उन्होंने कई जगह उसे तलाश किया लेकिन कोई सुराग नही लगा। हार कर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। गुरुवार को उन्हे सूचना मिली की खमड़िया डाम के पास नदी मे एक किशोरी का शव मिला है। जब उन्होंने जाकर देखा तो शव की पहचान अपनी बेटी के रूप मे की। घटना का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *