बरेली। थाना शाही क्षेत्र के दुनका चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आपको बता दें सिपाही ने खुद को गोली मारने से पहले एक पत्र लिखा है। पत्र मे चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि जिला बिजनौर के रहने वाले कांस्टेबल नीरज कुमार 2021 से थाना शाही के दुनका चौकी में तैनात है। बुधवार की रात एक बजे के समय उन्होंने दुर्गा चौकी में सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही इस मामले पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दुनका चौकी मे तैनात हेड कांस्टबेल ने आत्महत्या का प्रयास किया था। घायल सिपाही का मेरठ में उपचार कराया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहां उनके परिजन और पुलिस टीम भी है। घायल हेड कांस्टबेल ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच के आदेश दिए है।।
बरेली से कपिल यादव