बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र में चोरी की स्कूटी से जा रहे युवक की हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। तब पता चला की स्कूटी चोरी की है। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के बारे में पता लगा रही है। मामला थाना क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी के गांव धंतिया के पास अज्ञात वाहन ने गुरुवार की देर रात एक स्कूटी सवार को रौंद दिया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक स्कूटी सवार युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 32 साल के आसपास है। पुलिस ने उसके कपड़ों की जब तलाशी ली। लेकिन उसके पास से पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। पुलिस ने जब स्कूटी नंबर के आधार पर पता लगाना चाहा तो स्कूटी किसी प्रेमनगर के रहने वाले व्यक्ति की निकली। पुलिस जॉब स्कूटी मालिक के घर प्रेम नगर पहुंचे तो पता चला कि गुरुवार की शाम उनकी स्कूटी घर के सामने से चोरी हो गई थी। आशंका है कि हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई हो उसी ने स्कूटी चुराई हो। शुक्रवार की देर शाम तक सब की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। थाना प्रभारी चंद्रकिरण यादव ने बताया कि स्कूटी नंबर के आधार पर जांच की गई तो स्कूटी मालिक का नंबर पता चला नंबर पर कॉल की गयी तो नंबर प्रेमनगर के गांधीपुरम निवासी गौरव सक्सेना की पत्नी रश्मि सक्सेना के नाम से रजिस्ट्रेशन था। पुलिस ने जब उनसे संपर्क किया तो पता चला कि गुरुवार की शाम 5 बजे के करीब किसी ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली थी। ढूंढने के बाद जब स्कूटी का पता नहीं चला तो उन्होंने प्रेमनगर थाने में चोरी की सूचना दी थी।।
बरेली से कपिल यादव
