बरेली। थाना सिरौली पुलिस ने सर्राफ की दुकान मे हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया उसके बाद महिलाओं की निशानदेही पर जेवरात बरामद कर लिए है। थाना सिरौली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी की गई दो जोड़ी पायल सफेद धातु, एक जोड़ी झुमकी पीली धातु और 11,330 रूपये बरामद हुए है। आपको बता दें कि सिरोली कस्बे मे बीती 11 मई को शंकर रस्तोगी की दुकान मे तीन महिलाएं सामान लेने आई थी। इसी दौरान सर्राफा कारोबारी की नजर हटते ही महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मे यह वारदात कैद हो गई थी। सिरौली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए ग्रुप बना लिया था। उसके बाद शहर और आसपास के इलाकों मे इस तरह घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। सिरौली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों महिला मुरादाबाद की रहने वाली है और इससे पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं कर चुकी हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।।
बरेली से कपिल यादव
