चिटौली अंडरपास पर तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे युवक को पुलिस ने चिटौली अंडरपास के पास से अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर दरोगा आदेश कुमार ने टीम के साथ चितौली अंडरपास से घेराबंदी कर पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना लाकर तलाशी लेने पर उसके पास अवैध तमंचा और जिंदा दो कारतूस बरामद किए गए है। पूछताछ मे उसने अपना नाम कस्बा के मोहल्ला नौगवां निवासी सोनू बताया है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा दो कारतूस बरामद किए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *