चार सौ सीटें जीत जाती तो संविधान बदल देती भाजपा- वीरपाल यादव

नवाबगंज, बरेली। लोकसभा चुनाव मे 400 पार का नारा अगर देश की जनता स्वीकार कर लेती तो हरहाल मे संविधान बदल दिया जाता। यह कहना है सपा के पूर्व सांसद एवं बरेली-पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र प्रभारी वीरपाल सिंह यादव का। वह कस्बे के बीजामऊ रोड स्थित एक मैरिज हॉल मे विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रमुखों और बीएलए के प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। नवावगंज विधानसभा क्षेत्र मे सेक्टर प्रमुख और वीएलए का प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सेक्टर प्रमुख और वीएलए को निर्देश दिये कि वह 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक युवतियों, नवविवाहित महिलाओं और अब तक छूटे मतदाताओं के फार्म-6 भरवाकर उन्हें संबंधित वीएलओ के पास जमा कराएं और उसकी रसीद अवश्य लें। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मतदाता जोड़ो अभियान को जन आंदोलन का रूप दे। उन्होंने कहा कि सभी बीएलए और सेक्टर प्रमुख अपने क्षेत्रों में छूटे हुए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए जुट जाएं। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। 2027 मे प्रदेश मे सपा की सरकार बनना तय है। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि बूथ, सेक्टर और विधानसभा स्तर पर तालमेल बनाकर ही चुनावी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शिविर मे प्रदेश सचिव मलखान सिंह यादव, आनंद सिंह यादव, कंबर एजाज शानू, पुरुषोत्तम गंगवार, तेजप्रकाश गंगवार, नरोत्तम गंगवार उर्फ मुन्ना, तेजपाल गंगवार, अनिल गंगवार, निसार अहमद अंसारी, हरीश गंगवार, प्रवीण गंगवार उर्फ टीटू, तसव्वर हुसैन अंसारी, विजय गंगवार, डॉ. मोइन वेग, डा. मुक्ता प्रसाद आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *