फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। नेशनल हाईवे पर तेरह मार्च को थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे चाय के अधिक रुपए मांगने पर ढाबा संचालक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दस दिन बाद घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्तों ने बताया कि ननकू उर्फ मुनव्वर ने दो चाय पी थी। इसके 16 रुपये दिए मगर ढाबा संचालक सेवाराम गंगवार 20 रुपये मांग रहे थे। चार रुपए नही देने पर सेवाराम ने काफी बेइज्जती की। इसी का बदला लेने के लिए 13 मार्च की रात चाकू से गोदकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर 13 मार्च की रात थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के टियूलिया गांव निवासी सेवाराम गंगवार (50 वर्ष) की ढाबे के कमरे मे चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। घटना के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत तमाम प्रमुख अफसर मौके पर पहुंचे थे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ जांच पड़ताल की। इसके बाद एएनए कॉलेज के पास से फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धंतिया गांव निवासी ननकू उर्फ मुनव्वर खा, मोजिम खां और मुन्ना उर्फ मुशर्रफ खां को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की तो इन लोगों ने बताया कि ननकू उर्फ मुनव्वर खां से चाय के ज्यादा पैसे मांगने को लेकर सेवाराम गंगवार ने काफी बेइज्जती की थी। इसी का बदला लेने को हम लोगों ने मिलकर सेवाराम गंगवार की चाकू से हत्या की थी। पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त पिकअप गाड़ी और दो चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
