घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे एक युवक का संदिग्ध हालात मे शव उसके घर के कुंडे मे चुनरी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ईध जागीर गांव के मोहल्ला शक्तिमान नगर का बब्लू अपनी पत्नी फूला के साथ रुद्रपुर मे रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता बसंत बरेली सितारगंज हाईवे पर चल रहे निमार्ण कार्य मे चौकीदार का काम करते है। मंगलवार को बब्लू अपने घर आया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी रुद्रपुर मे ही थी। शाम को उसके पिता ने भोजन बनाने के बाद खुद खाया और उसके लिए भोजन रखकर चौकीदारी करने चले गए। सुबह जब पिता घर लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद भी जब किवाड़ नही खुली तो उन्होंने पड़ोस मे ही रहने वाले छोटे बेटे के घर मे होकर अपने अंदर पहुंचे। यह बब्लू का शव घर के कमरे मे लगे कुंडे मे चुनरी के सहारे लटक रहा था। उनकी चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। जानकारी पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी फूला का रो-रो कर बुरा हाल है। उसने पति की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *