घर पर सुसाइड नोट छोड़कर विवाहिता हुई लापता, वृंदावन मे मिली लोकेशन

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी निवासी दीपिका शर्मा नाम की महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर घर से लापता हो गई। उसके जेठ रजत गोस्वामी ने मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर जितेंद्र कुमार सिंह को बताया कि दीपिका घर पर एक सुसाइड नोट छोड़ गई है। सुसाइड नोट मे दीपिका ने अपने पति की प्रेमिका और उसके साथियों पर धमकाने और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। दीपिका ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि वह इन्हीं लोगों की वजह से अपनी जान देने जा रही है। दीपिका के जेठ ने बताया कि उनका भाई विशाल गोस्वामी बेकरी चलाता है। उसने बेकरी पर एक युवती को कर्मचारी रखा था। जिससे बाद मे विशाल का प्रेम प्रसंग हो गया। युवती ने विशाल के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। दीपिका ने सुसाइड नोट मे लिखा है कि युवती उसके पति को ब्लैकमेल करती है। सारा पैसा हड़प चुकी है। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि घर के नंबर पर एक कॉल आई थी। किसी अनजान नंबर से दीपिका ने अपने बच्चों का हाल-चाल पूछा। पुलिस मे लोकेशन निकलवाई तो पता चला कि दीपिका फिलहाल वृंदावन मे है। पुलिस की एक टीम वृंदावन रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि दीपिका सकुशल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *