घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारपीट, तीन घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव सहसा मे घर के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल में लिए अस्पताल भेज दिया। आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सहसा मे शनिवार को 11 बजे मुनीश ने सहादत अली के घर के सामने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। सहादत अली ने ट्रैक्टर-ट्रॉली घर के सामने खड़ी करने का विरोध कर उसको हटाने को कहा। इससे मुनीश और उनके परिजन आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उन्होंने सहादत अली, उनके भाई शराफत अली एवं पिता रहीशुद्दीन से जमकर मारपीट की। इससे तीनों चोटिल हो गए। पुलिस ने सहादत अली की तहरीर पर मुनीश, बाबूराम, हरीश कुमार, दिनोश कुमार एवं संजीव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *