घर के बाहर खड़ी एंबुलेंस मे आग से फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, धमाके से मच गई भगदड़

फरीदपुर, बरेली। घर के बाहर खड़ी निजी एंबुलेंस मे अचानक आग लग गई। इस दौरान एंबुलेंस मे रखा ऑक्सीजन सिलेडर धमाके के साथ फट गया। एक घर भी आग की चपेट मे आ गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। आग की लपटों के बीच एंबुलेंस से कई धमाके हुए। फरीदपुर के मोहल्ला नहर कोठी स्थित महेश चौधरी के अस्पताल के पीछे वाली गली निवासी शानू गुप्ता अपनी एंबुलेंस निजी अस्पतालों मे चलाता है। रविवार को शानू के घर के बाहर एंबुलेंस खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार खड़ी एंबुलेंस से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों मे घिर गई। आग की चपेट मे शानू गुप्ता का घर भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलने पर फरीदपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। इस घटना मे किसी के हताहत होने की सूचना नही है। आग लगने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है। जिस गली मे एंबुलेंस खड़ी थी वह बेहद संकरी है। अचानक आग लगने के बाद एंबुलेंस में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों को छोड़कर भाग निकले।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *