Breaking News

गोली लगने से घायल दुकानदार की मौत! शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर लगाया जाम

हलिया/मिर्जापुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के पंवारी कला गांव में शनिवार की रात्रि बदमाशों की गोली से घायल सुभाष भुज 35 वर्ष की वाराणसी की ट्रामा सेंटर में सोमवार की दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मृतक की पत्नी किरन की तहरीर पर पड़ोसी गांव इंद्रवार निवासी विकास राय,राज राय, एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
मंगलवार को सुबह नौ बजे परिजन शव को ट्रामा सेन्टर से ले आकर राष्ट्रीय राजमार्ग सात मिर्ज़ापुर रीवा ड्रमंडगंज तिराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया परिजनों का कहना था कि जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के आने के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी तथा कठोर कार्यवाही के बाद जाम समाप्त किया जायेगा साढ़े चार घंटा जाम के झाम में महेशपुर से भैसौड वलाय पहाड़ तक दस किलोमीटर लम्बा जाम लगा रहा जिसमें सवारी गाड़ियों के अलावा मालवाहन भी फंसे रहे मौके पर थानाध्यक्ष हलिया सहित जिगना, लालगंज, मड़िहान,एक प्लाटून पीएसी महिला पुलिस के साथ जाम को खोलवाने का प्रयास करते रहे और परिजन को समझाते रहे आधे घंटे बाद उपजिलाधिकारी लालगंज सुनील कुमार मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत सिंह, मौके पर पहुंचे परिजनों को काफी समझाया बुझाया और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया वहीं उपजिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपए मृतक के परिजनों को देने का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजनों ने एक बजकर तीस मिनट पर जाम समाप्त किया परिजन शव को दाह-संस्कार हेतु लेकर चले गए।

रिपोर्ट-:सुभाष मिश्रा मिर्जापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *