गुरु नानक देव ने संपूर्ण मनुष्य जाति के उत्थान को दिए उपदेश

बरेली। सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी की ओर से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बरेली कॉलेज के हॉकी मैदान मे मुख्य दीवान सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह आठ बजे से आसा की वार के पाठ से हुआ। सिख मिशनरी कॉलेज के बच्चों ने गुरुवाणी कीर्तन का गायन किया। रागी जत्थों ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। गुरु नानक को समस्त मनुष्य जाति का सांझा रहबर बताया। साथ ही कहा गया कि, गुरु नानक देव ने केवल एक धर्म मात्र के लिए नाहीं, बल्कि संपूर्ण मनुष्य जाति के उत्थान के लिए उपदेश दिए और कार्य किया। इस मौके पर मंदीप सिंह के बच्चों ने रागों में रसभिन्ना कीर्तन का गायन किया। सिख मिशनरी ) कॉलेज के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जोनल ऑर्गेनाइजर मनमीत सिंह ने गुरुनानक साहिब के उपदेशों की जानकारी दी। हापुड़ से पहुंचे इंदरजीत सिंह ने रसभिन्ना कीर्तन किया। गंगानगर से आए हरविंदर सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं से संगत को अवगत कराया। उन्होंने गुरु नानक को समस्त मनुष्य जाति का सांझा रहबर बताया। वह बोले कि गुरु नानक ने केवल एक धर्म मात्र के लिए नही बल्कि संपूर्ण मनुष्य जाति के उत्थान के लिए उपदेश दिए और कार्य किया। कीर्तन में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर डॉ. उमेश गौतम, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की डायरेक्टर श्रुति गंगवार, डॉ केएम अरोड़ा, सोनू कालरा, उमेश कठेरिया, राजा चावला, डॉ. अनीश वेग आदि ने भाग लिया। जनप्रतिनिधियों ने गुरु साहिब के आगे माथा टेककर गुरुवाणी सुनी और गुरु की खुशियां प्राप्त की। पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. अलंकार सिंह ने शास्त्रीय रागों के साथ कीर्तन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। जगह-जगह प्रसाद के स्टाल लगाए गए। सुभाषनगर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल ने निशुल्क पौधा वितरण का स्टाल लगाकर पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए लोगों को जागरूक किया। डॉ. महेंद्र सिंह बासु, सरदार दलबीर सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह बिंद्रा, मनमीत सिंह, प्रद्युमन, सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, हरप्रीत सिंह गोलू आदि का सहयोग रहा। कमेटी के हरप्रीत सिंह गोलू ने बताया कि मुख्य कीर्तन दीवान सुभाषनगर गुरुद्वारे में गुरुवार शाम 7 से रात 11 बजे तक सजेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *