गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस मे रोपे पौधे, हुआ स्वागत

बरेली। भाजपा महानगर इकाई के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सर्किट हाउस में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि सभी को इस अभियान से जुड़कर एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। सेवा पखवाड़ा अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी, शास्त्री जयन्ती तक लगातार जनकल्याण मे पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे और सभी को जनमानस की सेवा हेतु प्रेरित करेंगे। इससे पहले महानगर इकाई के सभी पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के बरेली आने पर सर्किट हाउस में गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, उमेश कठेरिया, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, बंटी ठाकुर, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. सीपीएस चौहान, देवेंद्र जोशी, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव व सत्येंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *